2022 वर्ष का वार्षिक राशिफल: जाने आपका भाग्य क्या है

Rate this post

मेरे दोस्तों जैसा की आप सभी जान रहे की अब हम नये वर्ष यानो की 2022 में आने वाले है ऐसे में अगर आपको अपना नये वर्ष का राशिफल देखना है तो बहुत परेसान होना पड़ता है पर दोस्तों आ बिलकुल परेसान ना होए क्यों की हम आपको आने वाले वर्ष यानि की 2022 का वार्षिक राशिफल देने वाले है वो भी फ्री में तो आप पढ़ सकते है 2022 वर्ष का वार्षिक राशिफल हिंदी में पढ़ सकते है | दोस्तों आपसे बीएस एक ही निवेदन है की आप इस लेख को अपने सगी सम्बन्धी अंपने दोस्तों और अपने परिवार के साथ इस लेख को ज्र्रुरु शेयर करे जिससे वो लोग भी 2022 वर्ष का वार्षिक राशिफल को पढ़ कर अपने राशि के बारे में जान पाए |

वर्ष 2022 का वार्षिक राशिफल (Annual Rashifal 2022 In Hindi)

 

मेष राशि वार्षिक राशिफल 2022 (Mesh Rashi Varshik Rashifal 2022)

 

यह वर्ष आपके लिए उथल-पुथल वाला रहेगा। कई चीजों में अच्छा परिणाम मिलेगा तो कुछ में नकारात्मक। यदि आप व्यापारी हैं तो शुरूआती समय में लाभ होगा लेकिन बाद में खर्चे बढ़ जायेंगे लेकिन आय उतनी नही होगी। नौकरी में उन्नति होगी और नयी नौकरी भी हाथ लग सकती है।

घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं व उनमे खर्चा भी होगा। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर कलह होने के भी संकेत हैं। यदि आपका विवाह हो चुका हैं तो अपने ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा और रिश्तेदारों में से भी किसी से धन लाभ होगा।

पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता तो मिलेगी लेकिन आप उससे संतुष्ट नही दिखाई देंगे। इस वर्ष आप अपने करियर को लेकर गंभीर होंगे और कुछ चीजों में इन्वेस्ट करने का भी सोच सकते है। मित्रों के साथ घनिष्ठ संबंध बनेंगे और उनसे आपको उचित मार्गदर्शन मिल सकता हैं।

सावधानी: किसी ऐसी जगह निवेश करने से बचे जहाँ ज्यादा जोखिम हो। पैसो को लेकर सजग रहे क्योंकि इस वर्ष किसी क्षेत्र में बड़ी हानि हो सकती है जिस कारण कुछ तनाव रहेगा। किसी के साथ ज्यादा जानकारी साँझा ना करे अन्यथा आपको ही नुकसान होगा।

 

वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2022 (Vrishabh Rashi Varshik Rashifal 2022)

 

यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। पिछले साल जो भी नुकसान आपको हुआ उसकी भरपाई इस वर्ष हो जाएगी। साथ ही आपकी तरक्की भी होगी। वर्ष की शुरुआत में कुछ अडचने जरुर आएँगी लेकिन धीरे-धीरे सब दूर हो जाएगी।

घर में किसी सदस्य की तबियत खराब होगी और सभी उसको लेकर चिंता में रहेंगे। वित्तीय स्थिति बेहतर तो होगी लेकिन डॉक्टर और मेडिकल के क्षेत्र में खर्चा बढ़ जाएगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव मृदु रहेगा और आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे।

वर्ष के अंत तक परिवार में कोई नयी खुशी भी आ सकती हैं जैसे कि किसी सदस्य की नौकरी लगना, रिश्ता पक्का होना या घर में नन्हे मेहमान का आना आदि।

सावधानी: इस वर्ष आपको एक सावधानी रखने की आवश्यकता हैं और वह हैं कि आप किसी के साथ लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचे अन्यथा यह लड़ाई कोर्ट-कचहरी तक पहुँच जाएगी जो आपके परिवार के लिए अच्छा नही रहेगा। इसलिये इस चीज़ का मुख्य रूप से ध्यान रखे और किसी के साथ बेवजह में उलझने से बचे।

 

मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2022 (Mithun Rashi Varshik Rashifal 2022)

वर्ष की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। यदि आप अविवाहित है तो विवाह के कई प्रस्ताव आएंगे और वर्ष के मध्य में आपकी शादी का संयोग है। इसलिये यह वर्ष आपके लिए यादगार रहने वाला है क्योंकि आपके विवाह के बंधन में बंधने की प्रबल संभावना है।

घर पर किसी बात को लेकर प्रसन्नता रहेगी लेकिन भाई या बहन के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव भी होगा। हालाँकि यह जल्दी सुलझ भी जाएगा लेकिन कोई बात मन में रह जाएगी।

नौकरी करते हैं तो इस वर्ष आपको अपनी नौकरी में कम रुचि रहेगी और आपका मन अपना कुछ नया शुरू करने पर रहेगा। यदि आपके पिताजी व्यापारी हैं तो आप उनके साथ भी हाथ बंटवा सकते है या उनकी सहायता से अपना कोई नया व्यापार खड़ा कर सकते है। ऐसे में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचे।

सावधानी: इस वर्ष जो बात आपको मुख्य रूप से ध्यान रखनी हैं वह यह हैं कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे क्योंकि कई ऐसे अवसर आयेंगे जब शायद आप आपना आपा खो बैठे और किसी को कुछ ऐसी बात कह दे जो उन्हें जीवनभर के लिए चुभ जाए और वे इसके लिए आपको कभी क्षमा ना कर पाए। इसलिये रिश्तो को समझिये और कुछ भी गलत बोलने से पहले उस पर दो बार विचार अवश्य करे।

 

कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2022 (Kark Rashi Varshik Rashifal 2022)

 

यह वर्ष आपके जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणामो वाला रहेगा। कुछ मामलो में आपको खुशी प्राप्त होगी तो कुछ में अड़चने भी आएगी। यदि आप व्यापारी हैं तो उन्नति होगी और नए समझौते होंगे। इसके साथ ही वर्ष के मध्य में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती भी मिलेगी और शायद वे आपका कुछ अहित भी कर दे।

नौकरी करते हैं या उसकी तलाश में हैं तो नयी जॉब तो मिलेगी लेकिन आपको उसमे इतना आनंद नही आएगा जिस कारण मन कुंठित सा रहेगा। उसके बाद भी किसी नए काम की तलाश रहेगी और वह आपको जल्दी नही मिलेगा।

प्रेम संबंध में हैं तो रिश्तो में खटास उत्पन्न होगी और आप दोनों के बीच कई गलतफहमियां भी होगी। इस कारण रिश्ता टूट भी सकता है लेकिन यदि आपने धैर्य और संयम से काम लिया तो बहुत कुछ होने से रोका जा सकता है। परिवार में सभी के साथ आपका स्वभाव अच्छा रहेगा और रिश्ते सामान्य रहेंगे।

सावधानी: अगस्त और सितंबर के महीने आपके लिए भारी हैं और दुर्घटना होने की संभावना है। इसलिये इन दो महीनो में थोड़ा सतर्क रहे और अपना ध्यान रखे। साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखे क्योंकि इन महीनो में आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है।

 

सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2022 (Singh Rashi Varshik Rashifal 2022)

परिवार का शुरू में तो साथ मिलेगा लेकिन बाद में घर में किसी बात को लेकर कलेश भी होगा। प्रॉपर्टी या संपत्ति के विवाद को लेकर बात बढ़ सकती है और मामला कोर्ट-कचहरी तक भी पहुँच सकता है। घर का माहौल अशांत रहेगा और सभी का मन भी।

निजी नौकरी करते है तो इस वर्ष काम का दबाव ज्यादा रहेगा और काम के सिलसिले में देश से बाहर जाना भी हो सकता है। नौकरी पर संकट भी आ सकता है लेकिन वह जल्दी टल भी जाएगा। व्यापार में कुछ घाटा संभव है और इससे आप जल्दी उबर नही पाएंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

वैवाहिक जीवन में भी कुछ अड़चने आएगी। प्रेम संबंध में है तो घर पर रिश्ते की बात चल सकती है और सभी इससे खुश भी होंगे। घर में धार्मिक अनुष्ठान संपन होगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई में सफलता मिलेगी और वे अपने करियर को लेकर गंभीर होंगे।

सावधानी: घर में किसी बड़े-बुजुर्ग या माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। यदि उन्हें पहले से ही कोई गंभीर बीमारी हैं तो उन्हें समय-समय पर काढ़ा देते रहे। घर का बना पोष्टिक खाना खिलाए और उनकी पूरी सेवा करे।

 

कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2022 (Kanya Rashi Varshik Rashifal 2022)

 

वर्ष की शुरुआत में तो खुश रहेंगे और सब कुछ अच्छा चलेगा लेकिन मार्च आते-आते आपको अपनी नौकरी में परेशानी होने लगेगी। कई ऐसे अवसर आएंगे जब आप नयी नौकरी की तलाश में रहेंगे लेकिन यह आपके लिए इतना आसान नही रहेगा। हालाँकि वर्ष के अंत में आपको एक अच्छी नौकरी मिल जाएगी।

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब रहेगी और सभी इसको लेकर परेशान रहेंगे। कई चीज़े ऐसी होंगी जिसमे आपको किसी और का सहयोग लेना पड़ेगा या कर्जा बढ़ जाएगा। कृषि के क्षेत्र में भी नुकसान होगा। इस वर्ष आप अपने बजट को संकुचित करेंगे और खर्चों पर लगाम लगाएंगे।

वर्ष के अंत में थोड़ी राहत मिलेगी और स्थिति सुधर जाएगी। छात्रों को इस वर्ष कुछ नया अनुभव करने का अवसर मिलेगा जो आगे चलकर उनके बहुत काम आएगा। घर के किसी काम से बाहर जाना हो सकता हैं जो लाभदायक सिद्ध होगा।

सावधानी: नौकरी को लेकर जल्दबाजी ना करे और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले। जब तक नयी नौकरी हाथ में ना आ जाये तब तक पुरानी नौकरी से त्यागपत्र न दे अन्यथा बाद में आपके लिए ही परेशानी होगी। इसलिये इस बात का पूर्ण ध्यान रखे। मन को शांत रखने के लिए ध्यान लगाने का प्रयास करे।

 

तुला राशि वार्षिक राशिफल 2022 (Tula Rashi Varshik Rashifal 2022)

वर्ष की शुरुआत उत्तम रहेगी और जो आप चाहेंगे वैसा ही होगा। यदि पैसे कही निवेश किये हुए हैं जैसे कि शेयर मार्किट, जमीन-प्रॉपर्टी तो उसमे अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। ऐसे में उत्तेजित होने से बचे और किसी बाहरी व्यक्ति के साथ निजी लाभ की जानकारी साँझा ना करे।

व्यापारी हैं तो शुरुआत में कुछ घाटा संभव हैं लेकिन धीरे-धीरे यह लाभ में बदल जाएगा। नए ग्राहक जुड़ेंगे जो आपके काम को सराहेंगे। बाजार में आपके नए मित्र भी बनेंगे और आपकी छवि भी सकारात्मक बनेगी। नौकरी करते हैं तो इस वर्ष आप अपनी नौकरी से संतुष्ट दिखाई देंगे और आपका ध्यान अपने आप में सुधार लाने का रहेगा।

घर में सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन को कुछ ही समय हुआ हैं तो नन्हा मेहमान आने की खुशी प्राप्त होगी। वर्ष के मध्य में घर का माहौल धार्मिक रहेगा और कोई मांगलिक कार्य होने की योजना बन सकती है।

सावधानी: कोई बाहरी आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकता है। इसलिये घर की बातो को या अपनी निजी बातों को किसी अनजान व्यक्ति या कम जानकर व्यक्ति के साथ साँझा करने से बचे क्योंकि आपका नुकसान उसी ओर से होगा। इसके साथ ही धन संबंधी मामलो में उत्तेजित या अति-महत्वाकांक्षी बिल्कुल ना बने और दान-पुण्य के कार्य करते रहे।

 

वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2022 (Vrishchik Rashi Varshik Rashifal 2022)

अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता में रहेंगे लेकिन कोई खुशखबरी भी मिलेगी। घर के किसी सदस्य की शादी की बात छिड़ सकती है। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और उनके साथ कही बाहर जाने का कार्यक्रम भी बनेगा। पैसा कही निवेश किया हुआ है तो वहां से कुछ घाटा संभव है।

अपने भाई या बहन के साथ रिश्ते और मजबूत बनेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे और उन्हें कोई बीमारी है तो उसका इसी वर्ष ईलाज करवाए अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। घर के कुछ मामलो को लेकर अड़चन आएगी और आप उलझन की स्थिति में रहेंगे।

छात्रों को अपने सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा और उन्हें कही से अच्छे जॉब ऑफर मिल सकते है। यदि आप कंप्यूटर या मीडिया के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे तो यह वर्ष आपके लिए उत्तम सिद्ध होगा और करियर नयी उड़ान भरेगा। मैनेजमेंट के क्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ मिलेगी।

राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखे। आपके ऊपर किसी के द्वारा शारीरिक या मानसिक रूप से हमला किया जा सकता हैं जो आपके परिवार को भी प्रभावित करेगा इसलिये सतर्क रहे।

सावधानी: शारीरिक रूप से या मानसिक रूप से कुछ हानि संभव है। इसलिये इस चीज़ का उचित ध्यान रखे और घर के बाहर जाने से पहले सावधानी बरते। किसी बात की चिंता रहेगी जो मानसिक अवसाद का रूप ले सकती है। किसी अपने के साथ बात साँझा करेंगे तो अच्छा रहेगा और वहां से आपको उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा।

 

धनु राशि वार्षिक राशिफल 2022 (Dhanu Rashi Varshik Rashifal 2022)

यदि आपके विवाह को दो वर्ष से अधिक का समय हो गया हैं तो रिश्तो में कुछ कड़वाहट आएगी और आपको अपने ससुराल पक्ष से मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तेदारों में तरह-तरह की बाते हो सकती है जो आपको परेशान करेगी। घर की बातो को बाहर कहने से बचे अन्यथा आपका ही नुकसान होगा।

बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी चिंता बनी रहेगी और आप उनके करियर को लेकर सजग होंगे। आपके बच्चे भी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नही देंगे और ज्यादातर समय व्यर्थ करेंगे। ऐसे में फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाए और परिवार में किसी बड़े से परामर्श ले, वह बहुत काम आएगा।

नौकरी करते हैं तो सब कुछ सामान्य रहेगा और साथ ही आप नयी नौकरी की तलाश में रहेंगे। नयी चीजों को सीखने पर जोर रहेगा और इसमें आपको अपने किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नयी डील हो सकती हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक रहेगी।

सावधानी: घर की बातो को घर में ही रहने दे। यदि आप इन बातो को किसी बाहरी व्यक्ति के साथ साँझा करेंगे तो नुकसान उठाना पड़ेगा साथ ही रिश्तो में भी दूरियां बढ़ जाएगी। वर्ष के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहे और समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहे।

 

मकर राशि वार्षिक राशिफल 2022 (Makar Rashi Varshik Rashifal 2022)

वर्ष की शुरुआत में आपको अपने परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और परेशानियां दूर होंगी। यदि आप विवाह की प्रतीक्षा में हैं तो मार्च-अप्रैल के महीने में कही से अच्छा रिश्ता आएगा लेकिन ध्यान ना देने के कारण वह हाथ से निकल भी सकता हैं जिसका पछतावा आपको बाद में होगा।

घर का माहौल धार्मिक रहेगा और सभी के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी। सभी के बीच आपका मत मायने रखेगा और आप अपनी बातों को खुलकर सामने रख पाएंगे। एकल परिवार में रहते हैं तो घर में कोई नया मेहमान आ सकता हैं जिससे खुशी का माहौल रहेगा।

नौकरी की तलाश में हैं तो इस वर्ष के मध्य में दो से तीन अच्छे जॉब ऑफर आएंगे जो आपके लिए उत्तम रहेंगे। ऐसे मे कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार कर ले और तभी कोई निर्णय ले। अपनो से बड़ो का परामर्श बहुत काम आएगा और उनसे आपको उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा।

सावधानी: वर्ष के मध्य में मानसिक तनाव रह सकता हैं जो लम्बे समय तक चलेगा। किसी से बात शेयर करने से बहुत मुद्दे सुलझ जायेंगे लेकिन यदि बातो को मन में रखेंगे तो चीज़े और भी उलझेगी। इसलिये किसी अपने के साथ बात को साँझा करे और उनका मार्गदर्शन पाए।

 

कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2022 (Kumbh Rashi Varshik Rashifal 2022)

यदि आप अभी-अभी कॉलेज में हुए हैं तो वर्ष की शुरुआत में तो आपको कुछ कठिनाइयां होगी लेकिन बाद में सब कुछ सुलझ जाएगा। कॉलेज के प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी और आप अध्यापकों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आपके सहपाठी भी आपका भरपूर सहयोग करेंगे और दोस्तों के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी।

घर में कोई छोटा भाई या बहन हैं तो उसका स्वास्थ्य खराब रहेगा। चिकित्सा के क्षेत्र में ज्यादा खर्चा होगा जिस कारण तनाव रहेगा। किसी से कर्ज लेने या बैंक से लोन लेने की स्थिति भी आ सकती है। परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी।

यदि आप व्यापार करते हैं तो कुछ नए समझौते तो होंगे लेकिन वह ज्यादा लाभदायक सिद्ध नही होंगे। पुराने ग्राहकों में असंतोष उत्पन्न होगा और शायद वे हाथ से निकल भी जाए। आपके प्रतिद्वंद्वी कड़ी चुनौती देंगे।

सावधानी: अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखे और शांत मन से काम करने का प्रयास करे। इससे स्थिति संभल सकती हैं अन्यथा वह और बुरी हो जाएगी। किसी मित्र से सहयोग तो मिलेगा लेकिन बाद में वही मित्र आपका नुकसान भी कर सकता है। इसलिये संभल कर रहे और अपने माता-पिता से विचार-विमर्श कर ही कोई निर्णय ले।

 

मीन राशि वार्षिक राशिफल 2022 (Meen Rashi Varshik Rashifal 2022)

वर्ष की शुरुआत में सोशल मीडिया पर किसी के प्रति आकर्षण आ सकता हैं जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल सकता है। आप अनजाने में उनके साथ कुछ गहन बातो को साँझा कर सकते है जो कि आपको करनी नही चाहिए। परिवार में आपके रिश्ते को लेकर बात तो चलेगी लेकिन आपके दखल के बाद वह बंद हो जाएगी।

नौकरी में किसी ऐसे की तलाश रहेगी जो आपका मार्गदर्शन करे। वर्ष के अंत में आपके काम को सराहा जाएगा और उसके बदले आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा और आप अपनी नयी शाखाएं खोलने का विचार करेंगे और व्यापार को नए आयाम देंगे।

जून-जुलाई के महीने में घर में धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं जिस कारण पारिवारिक माहौल धार्मिक रहेगा। सभी का आपके प्रति विश्वास और मजबूत होगा और आप भी उनके विश्वास को कायम रखेंगे।

सावधानी: किसी अनजान व्यक्ति के साथ उलझने से बचे। कोर्ट-कचहरी का चक्कर चल रहा हैं तो अपने व्यवहार में संतुलन लेकर आए और कोई भी ऐसा कार्य ना करे जिससे बाद में आपको परेशानी उठानी पड़े।

error: Content is protected !!
Scroll to Top