Table of Contents
UP KISAN KARJ RAHAT YOJANA LIST 2022 उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना लिस्ट 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य के सीमांत एवं लघु किसानों के एक लाख तक के फसल ऋण को माफ़ करने का एलान किया गया है। ऋण राहत योजना के तहत अधिकतम 2 हेक्टेअर कृषि योग्य भूमि वाले किसानों का ऋण माफ़ किया जाएगा। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2017 में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्त करने के उद्देश्य से की गयी थी।
एक आंकड़े के अनुसार किसान कर्ज राहत योजना से राज्य के लगभग 86 लाख किसान लाभान्वित होंगे। किसानों को कर्ज राहत योजना 2022 का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन किसान ऋण मोचन वेबपोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदक किसान किसान ऋण मोचन योजना लिस्ट 2022 में अपना नाम देख सकते हैं। जिन किसानों का नाम योजना लिस्ट में प्रदर्शित होगा, वही कर्ज माफ़ी का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आइये देखें किसान ऋण मोचन योजना लिस्ट 2022 में नाम जाँचने की प्रक्रिया की जानकारी।
UP KISAN KARJ RAHAT YOJANA PATRTA उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना की पात्रता
- आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो।
- उत्तर प्रदेश के किसी राज्य में कृषि योग्य भूमि हो।
- आवेदक किसान के पास 2 हेक्टेअर /5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।
- योजना का लाभ राज्य के सीमांत एवं लघु किसानों को प्राप्त होगा।
- आवेदक किसान का बैंक खाता उत्तर प्रदेश में होना आवश्यक है।
- आवेदक किसान द्वारा 25 मार्च 2016 से पहले कृषि ऋण लिया गया हो।
- सरकारी कर्मचारी या सरकारी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसान इस योजना के पात्र नहीं माने जायेंगे।
- आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
UP KISAN KARJ RAHAT YOJANA DOCUMENTS उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना डाक्यूमेंट्स
- आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- बैंक खाता के पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी
- भूमि के दस्तावेज
- आवेदक किसान का आय प्रमाण पत्र
UP KISAN KARJ RAHAT YOJANA CHECK LIST 2022 उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना लिस्ट 2022 में नाम जाँचने की प्रक्रिया
किसान ऋण मोचन योजना 2022 की सूचि में नाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद पोर्टल में दिए विकल्प ऋण मोचन की स्थिति देखें पर क्लिक करें।
इसके बाद बैंक खाते का प्रकार, बैंक का नाम, बैंक की शाखा का नाम, जिला का नाम, किसान क्रेडिट कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर और सिक्यूरिटी कोड दर्ज करने के बाद submit विकल्प पर क्लिक करें।
अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर किसान ऋण मोचन लिस्ट 2022 खुल जायेगी। आप अपना नाम देख सकेंगे।
UP KISAN KARJ RAHAT YOJANA COMPLAINT PROCESS उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- योजना से सम्बंधित समस्या के निवारण के लिए वेबपोर्टल के होम पेज में दिए विकल्प शिकायत दर्ज करें पर क्लिक करें।
- इसके बाद दूसरे पेज में दिए विकल्प ऑनलाइन प्रारूप डाउनलोड करें विकल्प पर क्लिक करें। अब शिकायत दर्ज करने का फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा।
- डाउनलोड किये गए फॉर्म में सभी सूचनाये भरने के बाद फॉर्म को जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय के हेल्पडेस्क काउंटर पर जमा करना होगा।
- फॉर्म जमा करने के बाद कार्यालय के कर्मचारी द्वारा शिकायत दर्ज फॉर्म पावती नंबर दिया जाएगा। इस नंबर को सुरक्षित रखना आवश्यक है। क्योकि इस नंबर की सहायता से ऑनलाइन या कार्यालय में जाकर अपने शिकायत की स्थिति जाँची जा सकेगी।
UP KISAN KARJ RAHAT YOJANA CHECK COMPLAINT STATUS उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना शिकायत की स्थिति देखें
- ऑनलाइन शिकायत की स्थिति देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब फॉर्म में शिकायत कोड नंबर , अपना मोबाइल नंबर लिखने के बाद सिक्यूरिटी कोड लिखने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना लिस्ट 2022 की अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।