UP E-Ration Card Download : उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करें, प्रिंट निकालें 2022

Rate this post

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करें, प्रिंट निकालें 2022 – UP E-Ration Card Download/Print

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड को खाद्य विभाग के द्वारा ऑनलाइन जारी किया गया है। अब राज्य के सभी नागरिक घर बैठे राशन कार्ड से संबंधी सभी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत प्राप्त कर सकते है। ऑनलाइन राशन कार्ड जारी होने से नागरिक अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन माध्यम से प्रिंट कर सकते है। खाद्य विभाग के द्वारा राज्य के सभी नागरिको तक राशन कार्ड से संबंधी सेवाओं को घर बैठे आमजन तक पहुंचाने के लिए यह महत्वपूर्ण पोर्टल लॉन्च किया गया है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से UP E-Ration Card Download/Print कैसे करते है से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करें से संबंधी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन

UP E-Ration Card Download– राज्य के सभी नागरिक अब उo प्रo खाद्य एवं रसद विभाग सार्वजनिक वितरण प्रणाली पोर्टल के अंतर्गत राशन कार्ड को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। जिन नागरिकों के द्वारा राशन कार्ड हेतु आवेदन किया गया है वह खाद्य विभाग के कार्यालय में गए बिना अब कही से भी किसी भी समय में अपने राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है। राशन कार्ड से संबंधी विवरण हेतु खाद्य विभाग के तहत पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल में आमजन नागरिकों की सुविधा के लिए राशन कार्ड से जुड़ी सेवा को उपलब्ध किया गया है। जिसमें लाभार्थी राशन कार्ड धारक ऑनलाइन मोड में यूपी राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

यूपी राशन कार्ड डाउनलोड

आर्टिकल उत्तर प्रदेश राशन कार्ड डाउनलोड
विभाग उo प्र o खाद्य एवं रसद विभाग
राज्य उत्तर प्रदेश
वर्ष 2022
राशन कार्ड सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध है।
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्य नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं
को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
लाभ कम मूल्य में खाद्य वस्तुओं को प्राप्त करना
आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in
मोबाइल ऍप डाउनलोड यहाँ से डाउनलोड करें।

यूपी राशन कार्ड एपीएल बीपीएल लिस्ट | UP Ration Card List

यूपी राशन कार्ड के लाभ

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के नागरिक बहुत से सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है राशन कार्ड का प्रयोग किन-किन दस्तावेजों को बनाने के लिए किया जाता है सभी विवरण नीचे सूची में प्रदर्शित किया गया है।

  • राशन कार्ड का प्रयोग नागरिक एक वैध दस्तावेज के रूप में कर सकता है।
  • बैंक से जुड़े कार्य जैसे खाता खोलने संबंधी कार्य को राशन कार्ड के अंतर्गत पूर्ण किया जा सकता है।
  • गैस कनेक्शन लेने के लिए व्यक्ति राशन कार्ड का प्रयोग कर सकते है।
  • सरकारी राशन की दूकान से नागरिकों को उचित मूल्य में राशन लेने की सुविधा उपलब्ध की गयी है।
  • पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस या सिम कार्ड खरीदने के लिए दस्तावेज के रूप में राशन कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यूपी राशन कार्ड का उपयोग राज्य के सभी व्यक्ति एक वैध आईडेंटी के रूप में उपयोग कर सकते है।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड / प्रिंट करें

राज्य के इच्छुक लाभार्थी उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते है वह नीचे दिए गए सरल स्टेप्स के माध्यम से राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।

  • UP E-Ration Card Download करने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट (up.gov.in) में प्रवेश करें।
  • वेबसाइट में प्रवेश करने के बाद होम पेज में  राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें लिंक में क्लिक करें।
  • Next page में आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। इन दोनों विकल्प में से अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करें।

उत्तर-प्रदेश-राशन-कार्ड-ऑनलाइन

 

  • अगर आप राशन कार्ड संख्या से अपने राशन कार्ड को डाउनलोड करना चाहते है तो अब पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करें।
  • लाभार्थी नागरिक को दिए गए बॉक्स में अपने 12 नंबर के राशन कार्ड को दर्ज करके और कैप्चा कोड एंटर करने के बाद खोजे के बटन में क्लिक करना है।

 

यूपी-राशन-कार्ड

 

 

 

 

 

अगले पेज में राशन कार्ड से संबंधी सभी विवरण आपकी स्क्रीन में प्रदर्शित हो जायेगा।

उत्तर-प्रदेश-राशन-कार्ड-ऑनलाइन-डाउनलोड

  • अब आप अपने राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों के नाम की जांच करके अपने राशन कार्ड को प्रिंट कर सकते है।
  • इस तरह से उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया आपकी पूर्ण हुई।

खाद्य आपूर्ति मोबाइल ऍप को कैसे डाउनलोड करें ?

उत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक की मदद से खाद्य आपूर्ति मोबाइल ऍप को डाउनलोड कर सकते है।

  • खाद्य आपूर्ति मोबाइल ऍप डाउनलोड करने के लिए ऊपर सूची में दी गयी लिंक में क्लिक करें।
  • लिंक में क्लिक करने के बाद आवेदक के मोबाइल स्क्रीन में ऍप खुलकर आएगा।

खाद्य-आपूर्ति-मोबाइल-ऍप

  • ऍप खुलने के पश्चात इंस्टॉल के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदक के मोबाइल में ऍप डाउनलोड हो जायेगा।
  • इस तरह से नागरिक पोर्टल में मौजूद सभी सेवाओं का लाभ अपने मोबाइल फ़ोन में उपलब्ध ऍप के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

यूपी राशन कार्ड डाउनलोड से संबंधित सवाल और उनके जवाब

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के नागरिकों को क्या लाभ प्राप्त होंगे ?

राज्य के सभी नागरिकों को उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के माध्यम से कम मूल्य में खाद्य वस्तुएं लेने का लाभ प्राप्त होगा एवं राशन कार्ड का प्रयोग वह आईडेंटी के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।

UP E-Ration Card Online Download कैसे कर सकते है ?

उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग एवं राज्य सरकार के द्वारा लॉन्च किया गया AAPURTI Mobile App
के माध्यम से राज्य के नागरिक UP E-Ration Card Online Download कर सकते है।

error: Content is protected !!